भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार नए मोड़ लेता नजर आ रहा है. अब ट्विशा के घर वालों ने उसकी सास की कॉल डीटेल ट्विशा के परिवार ने जारी करते हुए ऐसा दावा किया है कि बेटी की मौत के अगले दिन यानी 13 मई को गिरीबाला ने कई कॉल किए थे.
मध्यप्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार नए मोड़ लेता नजर आ रहा है. सीसीटीवी फुटेज, पति समर्थ की फरारी और ट्विशा की सास के हैरान करने वाले कई बयानों के बाद अब जानकारी आ रही है कि ट्विशा की मौत के अगले दिन गिरीबाला ने कई सारे लोगों को कॉल किया था. इनमें से कुछ कॉल्स ज्यूडिशरी से जुड़े लोगों को थे तो कुछ रिश्तेदारों और अन्य परिचितों को किए गए थ
‘सीसीटीवी वाले लड़कों को किया कॉल’
गिरीबाला की ये कॉल डीटेल ट्विशा के परिवार ने जारी करते हुए ऐसा दावा किया है कि बेटी की मौत के अगले दिन यानी 13 मई को गिरीबाला ने कई कॉल किए थे जज लेवल के लोगों से बातचीत के अलावा गिरीबाला ने सीसीटीवी इंस्टॉल करने वाले युवकों को भी कॉल किया था.
परिवार ने मांग की है कि इन सभी नंबर्स की जांच की जाएं और संबंधित समस्त कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), टॉवर डंप एवं टॉवर लोकेशन डेटा, इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) लॉग्स, इंटरनेट उपयोगविवरण, ई-मेल संचार, एसएमएस अभिलेख, व्हाट्सएप चैट्स एवं बैकअप, सोशल मीडिया संचार, क्लाउड डेटा,डिजिटल मेटाडाटा, डिवाइस एक्सेस लॉग्स, लोकेशन हिस्ट्री, कॉल रिकॉर्डिंग, डेटा ट्रांसफर हिस्ट्री, सीसीटीवी समन्वय अभिलेख, सर्वर लॉग्स तथा अन्य सभीसंबद्ध इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों का तत्काल संरक्षण, सुरक्षित अभिरक्षा, फोरेंसिक मिरर इमेजिंग एवं विधिसम्मत सीलिंग सुनिश्चितकी जाए
गिरीबाला की डिजिटल एक्टिविटी की जांच हो
परिवार द्वारा यह भी निवेदन किया गया है कि उक्त मोबाइल नंबरों एवं संचार माध्यमों से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से जुड़े समस्त व्यक्तियों, जिनमें आरोपी पक्ष से संबंधित व्यक्ति, उनके निकट सहयोगी, विधिकप्रतिनिधि, निजी सहायक, वाहन चालक, घरेलू कर्मचारी, निवास पर कार्यरत स्टाफ, पार्थिव शरीर के परिवहन अथवा प्रबंधन मेंशामिल व्यक्ति, घटना से पहले और बाद में मृतका और आरोपियों के संपर्क में रहे व्यक्ति तथा अन्य सभी संबंधित व्यक्तियों के संचार अभिलेखों, डिजिटल गतिविधियों एवं लोकेशन डेटा का भी संरक्षण सुनिश्चित किया जाए.
गौरतलब है कि इस मामले में हाल में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने जांच को नया मोड़ दे दिया हैऔर कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं. फुटेज में ट्विशा शर्मा को बिल्डिंग की सीढ़ियों से छत की तरफ जाते हुए देखा गयाजबकि करीब एक घंटे बाद उनके पति समर्थ और तीन अन्य लोग उन्हें नीचे लाते नजर आए.
छत पर एक घंटे में क्या – क्या हुआ?
सीसीटीवी में कैद यह घटनाक्रम अब जांच एजेंसियों के लिए अहम सबूत माना जा रहा हैपुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उस एक घंटे के दौरान छत पर आखिर क्या हुआ था.जानकारी के मुताबिक, ट्विशा आखिरी बार हाथ में हेडफोन लिए सामान्य स्थिति में सीढ़ियां चढ़ती दिखाई दी थीं,लेकिन लगभग एक घंटे बाद उनकी हालत बेहद गंभीर नजर आई. यही कारण है कि परिजन इस मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
ट्विशा की मां ने सुनी थी समर्थ की आवाज?
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है जिससे एक शिक्षित युवती की जान चली गई. वीडियो में स्पष्ट दिखाई देता हैकि छत पर जाते समय ट्विशा सामान्य अवस्था में थीं और उनके हाथ में हेडफोन भी छत पर पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी मां को फोन किया मां के अनुसार, बातचीत के दौरान ट्विशा ने ससुराल में कथित प्रताड़ना का जिक्र किया. इसी बीच फोन पर किसी अन्य व्यक्ति की आवाज सुनाई दी और अचानक कॉल कट गया. मां का कहना है कि वह आवाज संभवतः समर्थ की हो सकती है.
,,,,,,,,,,,समाप्त,,,,,,,,,,,,,,