विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी और रसिक सलाम डारकी घातक गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार IPLखिताब जीत लिया.अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में RCB ने 156 रन का लक्ष्य 18 ओवर में हासिल किया.जीत के साथ टीम ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किए

पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए. जवाब में RCB ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया.
जब सबसे बड़े मंच पर सबसे बड़े खिलाड़ी की जरूरत थी,तब विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें ‘चेज मास्टर’ क्यों कहा जाता है.कोहली की नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी और रसिक सलाम डार कीधारदार गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स को पांचविकेट से हराकर IPL 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया.इसके साथ ही RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने वाली IPL इतिहास की तीसरी टीम बन गई
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात टाइटन्स नेपहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए. जवाब में RCB ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया.

कोहली ने फिर निभाई फिनिशर की भूमिका
156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB को विराट कोहली औरवेंकटेश अय्यर ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े. अय्यर ने 32 रन बनाए,जबकि कोहली अंत तक डटे रहे और 42 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेलीउन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए.
कोहली ने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो IPL करियर का उनका सबसे तेज अर्धशतक भी रहाजीत दिलाने वाला छक्का लगाते ही कोहली ने हेलमेट उतारा, बल्ला हवा में लहरायालहराया और डगआउट की ओर इशारा किया. इसके बाद उन्होंने परिवार की ओर देखकर फ्लाइंग किस भी दिया. मैदान पर जश्न का माहौल बन गया और साथीखिलाड़ी उन्हें गले लगाने दौड़ पड़े.
रसिक-भुवी-हेजलवुड ने गुजरात की कमर तोड़ी
इससे पहले RCB के गेंदबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.रसिक सलाम डार ने 3 विकेट लेकर सबसे बड़ा झटका दिया. अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट हासिल किए.

गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पावरप्ले के भीतर हीअपने प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. बल्लेबाजी क्रम में किए गए बदलाव भी टीम के काम नहीं आए.अंत में वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 50 रन बनाकर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया, लेकिन बाकी बल्लेबाज असर छोड़ने में नाकाम रहे.
अहमदाबाद बना RCB का लकी मैदान
यह लगातार दूसरा साल है जब RCB ने अहमदाबाद में IPL ट्रॉफी उठाई.इससे पहले टीम ने 2025 का खिताब भी इसी मैदान पर जीता था. RCB अब मुंबई इंडियंस,चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद एक से ज्यादा IPL ट्रॉफी जीतने वाली चौथी टीम बन गई है.\
लगातार दो IPL खिताब जीतने वाली टीमें
- चेन्नई सुपर किंग्स – 2010, 2011
- मुंबई इंडियंस – 2019, 2020
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 2025, 2026
सबसे ज्यादा IPL खिताब
5 – मुंबई इंडियंस
- 5 – चेन्नई सुपर किंग्स
- 3 – कोलकाता नाइट राइडर्स
- 2 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
एक ही मैदान पर दो IPL फाइनल जीतने वाली टीमें
- मुंबई इंडियंस – कोलकाता (2013, 2015)
- मुंबई इंडियंस – हैदराबाद (2017, 2019)
- कोलकाता नाइट राइडर्स – चेन्नई (2012, 2024)
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर
क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम का दबदबा
2011 में मौजूदा प्लेऑफ फॉर्मेट लागू होने के बाद 16 फाइनल खेले गए हैं. इनमें से 13 बार क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने ही खिताब जीता है. पिछले नौ सीजनसे यह सिलसिला लगातार जारी है.
IPL फाइनल में पांच या उससे ज्यादा खिताब जीतने वाले खिलाड़ी
- 6 – रोहित शर्मा
- 6 – अंबति रायुडू
- 5 – एमएस धोनी
- 5 – किरोन पोलार्ड
- 5 – हार्दिक पंड्या
- 5 – क्रुणाल पंड्या
फाइनल जीतने के बाद क्रुणाल पंड्या ने पांच उंगलियां दिखाकर अपने पांचवें IPL खिताब का जश्न मनाया.
पर्पल कैप कई बार जीतने वाले गेंदबाज
- ड्वेन ब्रावो – 2013, 2015
- भुवनेश्वर कुमार – 2016, 2017
- हर्षल पटेल – 2021, 2024
- कगिसो रबाडा – 2020, 2026
IPL फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वालों की सूची में कोहली
- 24 गेंद – सुरेश रैना (2010)
- 24 गेंद – डेविड वॉर्नर (2016)
- 24 गेंद – वेंकटेश अय्यर (2024)
- 25 गेंद – रोहित शर्मा (2015)
- 25 गेंद – क्रिस गेल (2016)
- 25 गेंद – विराट कोहली (2026)
विराट कोहली के सबसे तेज IPL अर्धशतक
- 25 गेंद – बनाम गुजरात टाइटन्स, 2026
- 26 गेंद – बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2018
- 26 गेंद – बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2018
- 27 गेंद – बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
IPL 2026 बना रिकॉर्डों का सीजन
IPL 2026 ने बल्लेबाजी के लगभग सभी बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए.
- एक सीजन में सबसे ज्यादा रन – 27,450
- सबसे ज्यादा रन प्रति विकेट – 31.26
- सबसे ज्यादा रन रेट – 9.88
- सबसे ज्यादा चौके – 2,332
- सबसे ज्यादा छक्के – 1,426
- सबसे ज्यादा शतक – 15
- सबसे ज्यादा 200+ स्कोर – 65
- सबसे ज्यादा 200+ रन चेज – 17
RCB की इस जीत में सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं,बल्कि रिकॉर्ड, इतिहास और विराट कोहली की एक और यादगार कहानी शामिल रही.अहमदाबाद की 31 मई की रात आखिरकार ‘किंग कोहली’ और RCB के नाम रही.
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,समाप्त