Skip to content

thekhabarbox.com

Menu
Menu

‘वक्त आ गया है’, गर्लफ्रेंड से पत्नी बनेंगी गौरी, आमिर खान ने जताया प्यार पर भरोसा,

Posted on June 8, 2026

बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग अपनी शादी की खबर की पुष्टि कर दी है. आमिर ने बताया कि दोनों 5 जुलाई को शादी करेंगे. अभिनेता ने कहा कि अब वे अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार हैं.

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जल्द ही अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से उनकी शादी की खबरें चर्चा में थीं, लेकिन अब खुद आमिर खान ने इस खुशखबरी पर मुहर लगा दी है.

तीसरी शादी की तैयारी 

आमिर खान ने वरायटी से बातचीत में बताया कि वो 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा- मैं इस समय अमेरिका में हूं. हमारी शादी की खबर बिल्कुल सच है. शादी 5 जुलाई को होगी. दिलचस्प बात ये है कि कुछ महीने पहले तक आमिर का कहना था कि शादी उनकी प्रायोरिटी नहीं है, और वो गौरी के साथ बिना शादी के भी खुश हैं. लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला कर लिया है. आमिर ने कहा- हां, पहले ऐसा ही था. लेकिन अब हम दोनों को लगता है कि अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का समय आ गया है.

उन्होंने गौरी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा- मैं बहुत सुकून में हूं. गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बेहद गंभीर हैं. हमारा रिश्ता बहुत मजबूत और कमिटेड है. हम पार्टनर हैं, साथ हैं. सच कहूं तो दिल से मैं खुद को पहले ही उनका पति मान चुका हूं. अब इस रिश्ते को ऑफिशियल रूप देना हमारे सफर का स्वाभाविक अगला कदम है.

कौन हैं गौरी स्प्रैट

गौरी स्प्रैट बेंगलुरु से है और वो वेलनेस और ब्यूटी इंडस्ट्री में काम करती हैं. आमिर खान ने पहली बार मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया से गौरी का परिचय कराया था.

उस दौरान आमिर ने बताया था कि दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे. बाद में दोबारा मुलाकात हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रखा. पिछले कुछ महीनों में गौरी और आमिर कई पब्लिक फंक्शन्स में साथ नजर आए हैं, हाल ही में गौरी, आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के प्रीमियर में भी उनके साथ दिखाई दी थीं.

दो बार शादी कर चुके हैं आमिर खान

गौरी स्प्रैट से शादी आमिर खान की तीसरी शादी होगी. इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और आयरा खान हैं. बाद में आमिर ने किरण राव से शादी की थी. इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है. हालांकि आमिर और किरण अब अलग हो चुके हैं, लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और मिलकर अपने बेटे की परवरिश करते हैं.

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,समाप्त,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Canada vs Qatar: 3 दनदनाते गोल और 6 का अटैक, मेसी के बाद जोनाथन डेविड की हैट्र‍िक, कनाडा ने कतर को धो डाला
  • New Threat for India खलनायक’ नहीं रहा कच्चा तेल, आम आदमी पर यहां से मंडरा रहा बड़ा खतरा?
  • 14 साल पुराना फार्मूला करेगा बोर या रंग दिखाएगा सीक्वल फैक्टर, ‘कॉकटेल 2’ करेगी असर?
  • UK-India FTA: 15 जुलाई से FTA लागू, व्हिस्की से ब्यूटी प्रोडक्ट तक जानें क्या-क्या होगा सस्ता ?
  • रंगा-बिल्ला केस पर बनी ‘राख’ में इन विलेन्स ने फूंकी जान! जानें कौन हैं बाबू-रज्जो।

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026

Categories

  • Bollywood
  • Business
  • Cricket
  • Entertainment
  • Football
  • Hollywood
  • India
  • Lifestyle
  • News
  • Politics
  • Sports
  • SPORTS
  • TV
  • Uncategorized
  • World
  • ब्रेकिंग न्यूज़
©2026 thekhabarbox.com | Design: Newspaperly WordPress Theme