Skip to content

thekhabarbox.com

Menu
Menu
राजेश एक्सपोर्ट्स महज

राजेश एक्सपोर्ट्स महज 3000 करोड़ की कंपनी, फिर कैसे 15 लाख करोड़ का घोटाला? बेहद शातिर दिमाग से हुआ खेल

Posted on June 16, 2026

राजेश एक्सपोर्ट्स महज

अब सेबी ने शिकंजा कस दिया है, कंपनी के प्रमोटर राजेश मेहता पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने की रोक लगा दी गई है. नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) को कंपनी के ऑडिटर (BSD & Co) के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है. एक आम आदमी और आम निवेशक की नजरिये से राजेश एक्सपोर्ट (Rajesh Exports) की गड़बड़ी हैरान करती है. यह बात हजम नहीं हो रही है कि 3,000 करोड़ रुपये की मार्केट कैप वाली कंपनी 15 लाख करोड़ रुपये का हेरफेर कैसे कर सकती है? 15 लाख करोड़ रुपये इतनी बड़ी रकम है, जो कि भारत के कुल सालाना एक्सपोर्ट के करीब 20 फीसदी के बराबर है. 

‘मार्केट वैल्यू’ बनाम ‘सालाना टर्नओवर’

दरअसल, गुरुवार को Rajesh Exports लिमिटेड का मार्केट 3,090 करोड़ रुपये है, शेयर में 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा है. करीब 3,000 करोड़ रुपये की कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स मुख्य रूप से सोने की रिफाइनिंग और ज्वेलरी का बिजनेस करती है. सोने के बिजनेस में मार्जिन बहुत कम 0.5% से 1% का होता है. लेकिन इसका टर्नओवर बहुत भारी-भरकम होता है.

राजेश एक्सपोर्ट्स कंपनी ने दस्तावेजों में हर साल 2.5 लाख करोड़ से 3 लाख करोड़ रुपये का बिजनेस यानी सेल दिखा रही थी. लेकिन सेबी ने अपनी जांच में पाया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 से वित्त वर्ष 2025 यानी 5 साल के दौरान अपनी वित्तीय रिपोर्टों में भारी गड़बड़ी की है. समझने वाली बात ये है कि यह 15 लाख करोड़ रुपये कोई एक झटके में गायब की गई नकदी नहीं है. 

अर्जित राजस्व का करीब 99.8% हिस्सा

यह पिछले 5 साल में दिखाए गए कुल अर्जित राजस्व का करीब 99.8% हिस्सा है, जिसे सेबी ने अपनी जांच के बाद फर्जी और भ्रामक बताया है, जांच में पाया गया है कि ये आंकड़े केवल कागजों पर बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है. आसान शब्दों में पिछले 5 साल में कंपनी ने जो कुल 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री दिखाई थी, वह सिर्फ कागजों पर थी, असल में हुई ही नहीं. 

यह खेल खेला कैसे गया?

सेबी और फोरेंसिक ऑडिटर (BDO India) की जांच के मुताबिक राजेश एक्सपोर्ट्स ने इस भ्रामक आंकड़े को तैयार करने के लिए मुख्य रूप से तीन तरीके अपनाए.

विदेशी शेल और सब्सिडियरी कंपनियों का जाल

राजेश एक्सपोर्ट्स की कई विदेशी सहयोगी कंपनियां हैं, जैसे कि सिंगापुर में REL Singapore और स्विट्जरलैंड में Valcambi रिफाइनरी है. कंपनी ने दिखाया कि सारा बिजनेस और रेवेन्यू इन विदेशी कंपनियों के जरिए आ रहा है. जब जांच के दौरान सेबी ने इन विदेशी कंपनियों के अकाउंटिंग सिस्टम, बिल और बैंक ट्रांजैक्शन की डिटेल्स मांगी, तो कंपनी ने डेटा देने से साफ मना कर दिया. जिससे शक सही साबित हुआ. 

सर्कुलर ट्रेडिंग (कागजी ट्रेडिंग)

सोने के कारोबार में ‘सर्कुलर ट्रेडिंग’ करना बहुत आसान होता है, एक ही सोने की खेप या बिल को अपनी ही 4-5 डमी कंपनियों के बीच गोल-गोल घुमा दिया जाता है. सेबी को शक है कि राजेश एक्सपोर्ट्स में भी 97% से 99% रेवेन्यू इसी तरह हवा में बनाया गया था. 

अफ्रीकी माइंस में निवेश भी शक के दायरे में 

कंपनी ने 2023 में दावा किया था कि उन्होंने अफ्रीका में सोने की खदानों में 1,035 करोड़ रुपये का निवेश किया है. लेकिन जब ऑडिट हुआ, तो न तो राजेश एक्सपोर्ट्स के अकाउंट में और न ही इसकी किसी सब्सिडियरी के खातों में इस निवेश का कोई वजूद मिला.

क्यों किया कंपनी ने फर्जीवाड़ा

राजेश एक्सपोर्ट्स ने अपनी बैलेंस शीट को इतना बड़ा और आकर्षक इसलिए दिखाया ताकि शेयर बाजार में निवेशकों, बैंकों (जैसे केनरा बैंक) और LIC जैसी बड़ी संस्थाओं को यह भरोसा दिलाया जा सके कि कंपनी का ऑपरेशनल स्केल बहुत बड़ा है.

कंपनी की सफाई, आरोप बेबुनियाद

वहीं सेबी के आरोपों पर राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं. कंपनी का कहना है कि सेबी का यह आदेश केवल अंतरिम (शुरुआती) है और सेबी ने अभी तक किसी भी मामले पर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है. कंपनी ने दावा किया है कि उसके द्वारा घोषित किए गए रेवेन्यू के आंकड़े बिल्कुल सही हैं और टर्नओवर को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं दिखाया है.

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,समाप्त,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Canada vs Qatar: 3 दनदनाते गोल और 6 का अटैक, मेसी के बाद जोनाथन डेविड की हैट्र‍िक, कनाडा ने कतर को धो डाला
  • New Threat for India खलनायक’ नहीं रहा कच्चा तेल, आम आदमी पर यहां से मंडरा रहा बड़ा खतरा?
  • 14 साल पुराना फार्मूला करेगा बोर या रंग दिखाएगा सीक्वल फैक्टर, ‘कॉकटेल 2’ करेगी असर?
  • UK-India FTA: 15 जुलाई से FTA लागू, व्हिस्की से ब्यूटी प्रोडक्ट तक जानें क्या-क्या होगा सस्ता ?
  • रंगा-बिल्ला केस पर बनी ‘राख’ में इन विलेन्स ने फूंकी जान! जानें कौन हैं बाबू-रज्जो।

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026

Categories

  • Bollywood
  • Business
  • Cricket
  • Entertainment
  • Football
  • Hollywood
  • India
  • Lifestyle
  • News
  • Politics
  • Sports
  • SPORTS
  • TV
  • Uncategorized
  • World
  • ब्रेकिंग न्यूज़
©2026 thekhabarbox.com | Design: Newspaperly WordPress Theme