Skip to content

thekhabarbox.com

Menu
Menu
अक्षय कुमार ने उड़ाए फराह खान के पैसे

अक्षय कुमार ने उड़ाए फराह खान के पैसे।

Posted on June 16, 2026

अक्षय कुमार को लेकर फराह खान ने ‘तीस मार खान’ की शूटिंग का एक मजेदार किस्सा सुनाया है. उन्होंने बताया कि बाकी कलाकार जहां लोकेशन पर रुकते थे, वहीं अक्षय कुमार रोज मुंबई से हेलीकॉप्टर के जरिए सेट पर पहुंचते थे और हमेशा समय पर रहते थे. बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी फिटनेस, अनुशासन और समय की पाबंदी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब वो फिल्म की शूटिंग पर रोज हेलीकॉप्टर से पहुंचा करते थे? ये खुलासा खुद एक्टर अक्षय कुमार और फिल्ममेकर फराह खान ने किया है.

अक्षय की ‘रईसी’ का किस्सा

फराह खान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के मालशेज घाट में चल रही थी. शूटिंग लोकेशन मुंबई से करीब ढाई घंटे की दूरी पर थी. इसलिए पूरी टीम और कलाकार वहीं रुकते थे, ताकि समय पर सेट पर पहुंच सकें. फराह ने कहा- हमारी रोज सुबह 8 बजे की कॉल टाइम होती थी. बाकी सभी लोग वहीं ठहरे हुए थे, लेकिन अक्षय हर शाम शूटिंग खत्म होने के बाद मुंबई अपने घर लौट जाते थे और अगले दिन सुबह 7:45 बजे सेट पर पहुंच जाते थे.

राजपाल यादव

फराह की ये बात सुनकर राजपाल यादव भी हैरान रह गए. तब फराह और अक्षय ने उनसे पूछा- बताओ कैसे लेकिन राजपाल कोई जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद अक्षय ने खुद खुलासा करते हुए कहा- मैं हेलीकॉप्टर से आता-जाता था. अक्षय का जवाब सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. फराह ने आगे मजाक करते हुए कहा- मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार किसी एक्टर को हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते देखा था. लेकिन इसकी तारीफ करनी पड़ेगी कि वो हमेशा समय पर पहुंचता था.

फराह-अक्षय की नोकझोंक

इस पर अक्षय ने तुरंत जवाब दिया- लेकिन इससे किसी को क्या परेशानी थी? मैं खुद उस फिल्म का प्रोड्यूसर भी था. फराह ने भी हंसते हुए कहा- और मैं भी थी. इसने मेरे सारे पैसे खर्च करवा दिए. अक्षय ये सुनकर चौंक गए और बोले- मैंने पैसे खर्च करवा दिए उस फिल्म से सबसे ज्यादा कमाई तो आपने ही की थी. इसके बाद दोनों की नोकझोंक देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे. बता दें कि ‘तीस मार खान’ रिलीज के वक्त भले ही आलोचनाओं का शिकार हुई थी,

लेकिन वक्त के साथ फिल्म ने कल्ट स्टेटस हासिल कर लिया. वहीं फिल्म का मशहूर गाना ‘शीला की जवानी’ आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है.

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,समाप्त,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Canada vs Qatar: 3 दनदनाते गोल और 6 का अटैक, मेसी के बाद जोनाथन डेविड की हैट्र‍िक, कनाडा ने कतर को धो डाला
  • New Threat for India खलनायक’ नहीं रहा कच्चा तेल, आम आदमी पर यहां से मंडरा रहा बड़ा खतरा?
  • 14 साल पुराना फार्मूला करेगा बोर या रंग दिखाएगा सीक्वल फैक्टर, ‘कॉकटेल 2’ करेगी असर?
  • UK-India FTA: 15 जुलाई से FTA लागू, व्हिस्की से ब्यूटी प्रोडक्ट तक जानें क्या-क्या होगा सस्ता ?
  • रंगा-बिल्ला केस पर बनी ‘राख’ में इन विलेन्स ने फूंकी जान! जानें कौन हैं बाबू-रज्जो।

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026

Categories

  • Bollywood
  • Business
  • Cricket
  • Entertainment
  • Football
  • Hollywood
  • India
  • Lifestyle
  • News
  • Politics
  • Sports
  • SPORTS
  • TV
  • Uncategorized
  • World
  • ब्रेकिंग न्यूज़
©2026 thekhabarbox.com | Design: Newspaperly WordPress Theme