Skip to content

thekhabarbox.com

Menu
Menu
"14 साल बाद लौट रही 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा तेज है। क्या फिल्म का पुराना और हिट फार्मूला दर्शकों को फिर से पसंद आएगा या सीक्वल फैक्टर इसे नई पहचान देगा? फिल्म की संभावित कहानी, स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस संभावनाओं पर नजर।"

14 साल पुराना फार्मूला करेगा बोर या रंग दिखाएगा सीक्वल फैक्टर, ‘कॉकटेल 2’ करेगी असर?

Posted on June 19, 2026

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है. साल 2012 में आई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की आइकॉनिक फिल्म कॉकटेल की यह एक स्पिरिचुअल सीक्वल है. फिल्म के ट्रेलर और गानों पर तो पॉजिटिव रिस्पॉन्स है, मगर कुछ शिकायतें भी हैं.

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 को जनता के सामने पहुंचने में बस कुछ घंटे बचे हैं. पिछले कुछ दिनों से दमदार प्रमोशन में जुटी इस तिकड़ी के लिए एक बड़ा टेस्ट इंतजार कर रहा है. इनकी फिल्म 2012 में आई कॉकटेल का स्पिरिचुअल सीक्वल है, यानी इस बार मामला पिछली फिल्म से आगे नहीं बढ़ने वाला बल्कि यह उसी थीम पर एक नई कहानी है. 14 साल बाद आ रहे सीक्वल कॉकटेल 2 के सामने अपने चैलेंज हैं और नजरें इस बात पर हैं कि यह फिल्म पहले वाला कमाल दोहरा पाएगी या नहीं?

क्यों आइकॉनिक थी ‘कॉकटेल’?

14 साल पहले आई कॉकटेल अपने दौर के यूथ, उनके लाइफस्टाइल, रिलेशनशिप फंडों और उनके ‘कूल’ को दिखाने वाली फिल्म थी. कॉकटेल 2 के सामने सबसे बड़ा चैलेंज यही है. बॉलीवुड से मॉडर्न रिलेशनशिप्स और फ्रेंडशिप के ट्विस्ट दिखाने वाली अच्छी मॉडर्न-अर्बन फिल्म आए लंबा वक्त हो चुका है, जबकि एक समय बॉलीवुड में यही स्टाइल सबसे ज्यादा पॉपुलर था और कॉकटेल इस स्टाइल की आइकॉनिक फिल्मों में से एक थी.

डायरेक्टर

डायरेक्टर होमी अदजानिया के साथ-साथ राइटर इम्तियाज अली का जादू भी इसमें शामिल था, जो खुद रिलेशनशिप्स पर सबसे दमदार कहानियां बनाने वाले फिल्ममेकर हैं. कॉकटेल की कास्ट में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की परफॉर्मेंस ने दर्शकों को सीट्स से चिपका कर रखा था. साथ में प्रीतम ने फिल्म को ऐसा तगड़ा एल्बम दिया था जिसके सारे गाने आज भी ‘कूल’ की कैटेगरी में आते हैं. कॉकटेल 2 को इन सारी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा.

कृति के किरदार के साथ कॉकटेल 2 में वही हो रहा है, जो पहली फिल्म में दीपिका के साथ हुआ था ओपन रिलेशनशिप में दूसरी लड़की के साथ अपने पार्टनर को देखने के बाद अपने असली प्यार का एहसास. यानी सब मिलाकर मामला पहले जैसा ही है, बस एक्टर्स नए लग रहे हैं. गानों का स्टाइल और डिजाइन पहली फिल्म जैसा ही लग रहा है. कॉकटेल 2 के डायरेक्टर भी ओरिजिनल फिल्म वाले होमी अदजानिया ही हैं. इसलिए हो सकता है कि इस बार उन्होंने कहानी को कोई नया ट्विस्ट दिया हो, जो फिल्म देखने पर पता चले. यही एक चीज कॉकटेल 2 को कुछ एक्साइटिंग बना सकती है.

क्या हिट होगी शाहिद-कृति-रश्मिका की तिकड़ी?

पॉजिटिव बात यह है कि रश्मिका और कृति दोनों यंग ऑडियंस में बहुत पॉपुलर हैं, जो कॉकटेल 2 को फायदा दिला सकता है. शाहिद को रोमांटिक कॉमेडी तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (2024) में काफी पसंद किया गया था और वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कामयाब थी. लेकिन फिर शाहिद ने एक्शन अवतार में देवा और ओ रोमियो जैसी फ्लॉप फिल्में भी दे दीं. शायद उनका फिर से अर्बन हीरो अवतार में लौटना भी यंग ऑडियंस को पसंद आ सकता है.

ऐसे में शाहिद-रश्मिका-कृति की तिकड़ी कॉकटेल 2 को चलाने वाली सबसे बड़ी वजह बन जाती है. फिल्म के ट्रेलर और गानों की वाइब को यूथ में पसंद किया जा रहा है, जो इसकी बॉक्स ऑफिस सक्सेस का हिंट हो सकता है. एक और बड़ा फैक्टर है राइटिंग की जिम्मेदारी लव रंजन और तरुण जैन के पास होना. प्यार का punchनामा और दे दे प्यार दे सीरीज की दोनों फिल्मों पर काम कर चुकी यह जोड़ी अर्बन कॉमेडी और सिचुएशंस लिखने में दमदार साबित हुई है. अगर ये कॉकटेल 2 में ओरिजिनल फिल्म की तरह रिलेशनशिप और प्यार को कुछ नया ट्विस्ट दे पाए, तो फिल्म का भला होगा. और अगर ऐसा हुआ तो शुक्रवार, 19 जून को कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर भी सरप्राइज कर सकती है.

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,समाप्त,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Canada vs Qatar: 3 दनदनाते गोल और 6 का अटैक, मेसी के बाद जोनाथन डेविड की हैट्र‍िक, कनाडा ने कतर को धो डाला
  • New Threat for India खलनायक’ नहीं रहा कच्चा तेल, आम आदमी पर यहां से मंडरा रहा बड़ा खतरा?
  • 14 साल पुराना फार्मूला करेगा बोर या रंग दिखाएगा सीक्वल फैक्टर, ‘कॉकटेल 2’ करेगी असर?
  • UK-India FTA: 15 जुलाई से FTA लागू, व्हिस्की से ब्यूटी प्रोडक्ट तक जानें क्या-क्या होगा सस्ता ?
  • रंगा-बिल्ला केस पर बनी ‘राख’ में इन विलेन्स ने फूंकी जान! जानें कौन हैं बाबू-रज्जो।

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026

Categories

  • Bollywood
  • Business
  • Cricket
  • Entertainment
  • Football
  • Hollywood
  • India
  • Lifestyle
  • News
  • Politics
  • Sports
  • SPORTS
  • TV
  • Uncategorized
  • World
  • ब्रेकिंग न्यूज़
©2026 thekhabarbox.com | Design: Newspaperly WordPress Theme