पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय की मैरिड लाइफ में उथल-पुथल मची हुई है. बिजनेसमैन पति सूरज नांबियर संग उनके तलाक की अटकलों ने इंटरनेट पर सनसनी मचाई है.

मौनी और सूरज ने इंस्टा पर एक दूसरे को अनफॉलो किया है. उधर, सूरज ने चर्चाओं से तंग आकर अपना इंस्टा अकाउंट तक डिएक्टिवेट कर दिया है.

उनकी शादीशुदा लाइफ में क्या गलत हुआ, इसे लेकर नया अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज ने मौनी को धोखा दिया है.
ये भी कहा जा रहा है कि सूरज ने मौनी के पैसों का मिसयूज किया है. एक्ट्रेस के पैसों को अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया. हालांकि ऐसा भी दावा है कि सूरज और मौनी का तलाक हो चुका है.

उनकी 4 साल की शादी टूट गई है. लेकिन सच क्या है, उनके तलाक का क्या स्टेट्स है, इस पर दोनों की तरफ से ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.