Gold-Silver Rate After Import Duty Hike: पीएम मोदी लगातार देश के लोगों से एक साल के लिए सोना न खरीदने की अपील कर रहे थे और अब सरकार ने बुधवार से गोल्ड-सिल्वर इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा दिया है, जिसके बाद अचानक सोना 11,000 रुपये महंगा हो गया.

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव (Gold-Silver Rate Change) आया है. मोदी सरकार के एक फैसले से इन कीमती धातुओं के दाम में आग लग गई है. बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड रेट में अचानक 11,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा का उछाल आया, तो वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत भी खुलने के साथ ही रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 3 लाख रुपये के पार निकल गई.
सोना-चांदी
मोदी सरकार के सोना-चांदी को लेकर लिए गए एक फैसले के बाद ये धुआंधार तेजी देखने को मिली है. दरअसल, सरकार ने सोना-चांदी समेत अन्य कीमती धातुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी या कस्टम ड्यूटी में बड़ा इजाफा किया है. Gold Import Duty Hike का ऐलान करते हुए इसे अब तक लागू 6 फीसदी से सीधा बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है.
सोना एक झटके में 11000 रुपये महंगा
सरकार के गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी हाइक के फैसले का सीधा असर कमोडिटी मार्केट में देखने को मिला है. एमसीएक्स पर सोने की कीमतों के बारे में बात करें, तो 5 जून की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold Rate बीते कारोबारी दिन मंगलवार को 1,53,442 रुपये पर बंद हुआ था.वहीं बुधवार को जैसे ही वायदा कारोबार की शुरुआत हुई, ये कीमती पीली धातु एक झटके में उछलकर 1,64,497 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर जा पहुंची. इसमें करीब 7 फीसदी की तेजी आई और इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो 10 ग्राम सोना 11,055 रुपये महंगा हो गया.