Skip to content

thekhabarbox.com

Menu
Menu
राहुल गांधी

राहुल गांधी मानहानि केस में सेशन कोर्ट से पत्रावली तलब, 5 जून को होगी सुनवाई,

Posted on May 31, 2026

सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में वॉयस सैंपल लेने की अर्जी खारिज होने के बाद शिकायतकर्ता पक्ष ने जिला अदालत में रिवीजन याचिका दाखिल की है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में चल रहे मानहानि मामले में स्पेशल MP-MLA कोर्ट में दाखिल रिवीजन याचिका मामले में नया कानूनी अपडेट आया है. सुल्तानपुर की अदालत ने राहुल गांधी के वॉयस सैंपल लेने की अर्जी खारिज होने के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका पर निचली अदालत की पत्रावली तलब की है. इस मामले में अगली सुनवाई 5 जून को होगी.

शिकायतकर्ता पक्ष

शिकायतकर्ता पक्ष के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने MP/MLA कोर्ट द्वारा राहुल गांधी का वॉयस सैंपल लेने की अर्जी खारिज किए जाने के फैसले के खिलाफ जिला अदालत में यह रिवीजन याचिका दाखिल की है. शनिवार को इस याचिका पर सुनवाई हुई.

भाजपा नेता

शिकायतकर्ता वादी भाजपा नेता विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने MP/MLA कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया था. जिसमें मांग की गई थी कि राहुल गांधी की आवाज का नमूना लेकर उसे घटना से संबंधित सीडी में मौजूद आवाज से मिलान कराया जाए. हालांकि, लोवर MP/MLA कोर्ट ने इस आवेदन को खारिज कर दिया था. इसी फैसले को चुनौती देते हुए अधिवक्ता संतोष पांडेय ने जिला अदालत में रिवीजन याचिका दाखिल की है. 

राहुल गांधी

राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि परिवादी की ओर से पेश निगरानी अर्जी अपर सत्र न्यायाधीश,कक्ष संख्या 5 में विचाराधीन है. उन्होंने कहा, आज मैं राहुल गांधी जी की तरफ से न्यायालय में उपस्थित हुआ और अपना वकालतनामा दाखिल किया. कोर्ट ने पत्रावली तलब करते हुए निगरानी याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 5 जून की तिथि नियत की है.”मूल मुकदमे की पत्रावली में पहले से ही 17 जून की तारीख तय है, जो MP/MLA कोर्ट में है.

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,समाप्त,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Canada vs Qatar: 3 दनदनाते गोल और 6 का अटैक, मेसी के बाद जोनाथन डेविड की हैट्र‍िक, कनाडा ने कतर को धो डाला
  • New Threat for India खलनायक’ नहीं रहा कच्चा तेल, आम आदमी पर यहां से मंडरा रहा बड़ा खतरा?
  • 14 साल पुराना फार्मूला करेगा बोर या रंग दिखाएगा सीक्वल फैक्टर, ‘कॉकटेल 2’ करेगी असर?
  • UK-India FTA: 15 जुलाई से FTA लागू, व्हिस्की से ब्यूटी प्रोडक्ट तक जानें क्या-क्या होगा सस्ता ?
  • रंगा-बिल्ला केस पर बनी ‘राख’ में इन विलेन्स ने फूंकी जान! जानें कौन हैं बाबू-रज्जो।

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026

Categories

  • Bollywood
  • Business
  • Cricket
  • Entertainment
  • Football
  • Hollywood
  • India
  • Lifestyle
  • News
  • Politics
  • Sports
  • SPORTS
  • TV
  • Uncategorized
  • World
  • ब्रेकिंग न्यूज़
©2026 thekhabarbox.com | Design: Newspaperly WordPress Theme