
वरुण धवन स्टारर
वरुण धवन स्टारर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर मंडे टेस्ट में फेल होती नजर आ रही है. चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में 50% से ज्यादा की गिरावट आई. जबकि इसके आधे से भी कम शोज में चल रही हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने मंडे को फिर से धमाका किया.
वरुण धवन की नई फिल्म
वरुण धवन की नई फिल्म है जवानी तो इश्क होना है पहले वीकेंड में वैसा कमाल नहीं कर सकी जैसी एक मेनस्ट्रीम बॉलीवुड एंटरटेनर से उम्मीद की जाती है. आगे इस फिल्म का भविष्य क्या होगा, ये मंडे टेस्ट से तय होना था.
लेकिन वरुण की फिल्म पर मंडे काफी भारी पड़ा है. है जवानी तो इश्क होना है चौथे दिन ही थोड़ी ठंडी पड़ती नजर आई. जबकि इस इंडियन फिल्म के आगे हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ऑब्सेशन बॉक्स ऑफिस पर कहीं ज्यादा बेहतर परफॉर्म करती नजर आई.
मंडे का कमाल ये रहा कि दोनों फिल्मों का कलेक्शन एक बराबर रहा, जबकि ऑब्सेशन के शोज वरुण की फिल्म के मुकाबले काफी ज्यादा कम हैं.
‘है जवानी तो इश्क होना है’ का मंडे कलेक्शन
वरुण की फिल्म ने वीकेंड में 24 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जो अनुमानों के हिसाब से भी कमजोर रहा. मंडे की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस से फिल्म का आगे का हाल तय होना था. सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है
‘ऑब्सेशन’ का मंडे धमाका
हॉलीवुड की साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म ऑब्सेशन इंडिया में लगातार कमाल कर रही है. इस बार इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा मंडे था और 11वें दिन इसका कलेक्शन 3.50 करोड़ रुपये रहा. यानी नई बॉलीवुड रिलीज है जवानी तो इश्क होना है के बिल्कुल बराबर. लेकिन जहां वरुण की फिल्म को मंडे के दिन ऑलमोस्ट 8000 शोज मिले थे, वहीं ऑब्सेशन के शोज की गिनती महज 3200 के करीब ही थी.
ऑब्सेशन का मंडे कलेक्शन इसके पिछले फ्राइडे के कलेक्शन (3.30 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है, और ओपनिंग कलेक्शन (1.75 करोड़ रुपये) से दोगुना है. 11 दिन बाद भी ऑब्सेशन का डेली कलेक्शन इसकी ओपनिंग से ज्यादा बना हुआ है. ये फैक्ट बताता है कि इस हॉलीवुड हॉरर फिल्म का इंडिया में कितना तगड़ा क्रेज है. अब तक 11 दिनों में ऑब्सेशन करीब 40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है. मंडे के दिन भी भरपूर शोज मिलने के बावजूद है जवानी तो इश्क होना है का कलेक्शन, बेहद कम शोज में चल रही हॉलीवुड फिल्म से
आगे नहीं निकल पाया. इसी से पता चलता है कि जनता को बॉलीवुड से आ रहीं वही फिक्स टेम्पलेट वाली कहानियां अब कितना कम अपील कर रही हैं.
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,समाप्त,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,