Skip to content

thekhabarbox.com

Menu
Menu
Ek bowl mein dahi, meethi chutney, sev, aur anaar ke daano se garnished swadisht Idli Chaat."

Idli Chaat Recipe: बची हुई इडली से झटपट बनाएं चटपटी चाट, सिर्फ 5 मिनट में होगी तैयार; सभी चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Posted on June 16, 2026

Idli Chaat Recipe: अक्सर घरों में इडली बचने पर लोग उसे फ्रिज में रख देते हैं या फेंक देते हैं. इस बार बची हुई इडली को फेंकने के बजाय उसे दही, चटपटे मसालों और अनार दाने के साथ एक अनोखा ‘तंदूरी स्मोकी ट्विस्ट’ देकर बेहद स्वादिष्ट ‘इडली चाट’ बना सकते हैं. चटपटी इडली चाट बहुत ही मजेदार होती है.

Idli Chaat Recipe

जब भी घर में इडली बनाई जाती है तो थोड़ी बच जाती है. क्योंकि लोगों को इडली खाना इतना पसंद होता है कि वो इसे कम मात्रा में बना ही नहीं पाते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग इडली को फ्रिज में रख देते हैं या फिर अगले दिन अगर खाने का मन न हो तो उन्हें गली के कुत्तों के लिए डाल देते हैं. लेकिन अगर आप सोचते हैं कि बची हुई इडली का स्वाद अब पहले जैसा नहीं रहेगा, तो ये रेसिपी आपकी सोच बदल सकती है.

इडली स्वादिष्ट

 जी हां, अगर आप बची हुई इडली को दोबारा स्वादिष्ट तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं और उसे एक चटपटा ट्विस्ट देना चाहते हैं तो आप इडली चाट बना सकते हैं. थोड़े से दही, कुछ चटपटे मसालों और स्वादिष्ट चटनी की मदद से आप साधारण सी बची हुई इडली को एक ऐसे मजेदार स्नैक में बदला जा सकता है, जिसे देखकर ही मुंह में पानी आ जाए. ये ना केवल खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि झटपट बन भी जाती है. इडली चाट खाकर आप बाजार में मिलने वाली चटपटी चाट मजा घर पर ही ले पाएंगे।

> बची हुई इडली

  1. दही

2. रेड चिली पाउडर

3. हल्दी पाउडर

4. धनिया पाउडर

5. भुना जीरा पाउडर

6. ब्लैक साल्ट (काला नमक)

7. स्वादानुसार नमक

8. हरी या मीठी चटनी

9. अनार दाना

10. सीख (स्क्यूर)

बनाने का तरीका

2. अब इन सभी मसालों को दही में अच्छी तरह मिला लें ताकि एक स्वादिष्ट मसाला तैयार हो जाए. मसाले मिक्स करने के बाद इडली को मसाले में अच्छी तरह कोट कर लें.

1. इडली की चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी परात या बर्तन में बची हुई इडली रख लें. इसके बीच में दही डालें. अब इसमें रेड चिली पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, काला नमक और स्वादानुसार नमक डाल दें.

3. अब इडली के टुकड़ों को तैयार मसाले में डालकर अच्छी तरह लपेट लें. ध्यान रखें कि मसाला हर टुकड़े पर बराबर लग जाए. इसके बाद इडली के टुकड़ों को एक-एक करके सीख पर लगा लें.

4. सीख पर लगी इडली को सीधे चूल्हे या गैस की आंच पर सेकें. इसे तब तक भूनें जब तक इडली के ऊपर हल्की गोल्डन लेयर न आ जाए और उसमें चटपटा, स्मोकी स्वाद न आ जाए.

5. भुनी हुई इडली को एक प्लेट में निकाल लें. इसके ऊपर थोड़ा दही डालें. फिर अपनी पसंद की चटनी डालें और ऊपर से अनार दाना छिड़क दें.

6. बस कुछ ही मिनटों में आपकी स्वादिष्ट और मसालेदार इडली चाट तैयार है. खट्टे-मीठे और चटपटे स्वाद का ये कॉम्बिनेशन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा.

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,समाप्त,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Canada vs Qatar: 3 दनदनाते गोल और 6 का अटैक, मेसी के बाद जोनाथन डेविड की हैट्र‍िक, कनाडा ने कतर को धो डाला
  • New Threat for India खलनायक’ नहीं रहा कच्चा तेल, आम आदमी पर यहां से मंडरा रहा बड़ा खतरा?
  • 14 साल पुराना फार्मूला करेगा बोर या रंग दिखाएगा सीक्वल फैक्टर, ‘कॉकटेल 2’ करेगी असर?
  • UK-India FTA: 15 जुलाई से FTA लागू, व्हिस्की से ब्यूटी प्रोडक्ट तक जानें क्या-क्या होगा सस्ता ?
  • रंगा-बिल्ला केस पर बनी ‘राख’ में इन विलेन्स ने फूंकी जान! जानें कौन हैं बाबू-रज्जो।

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026

Categories

  • Bollywood
  • Business
  • Cricket
  • Entertainment
  • Football
  • Hollywood
  • India
  • Lifestyle
  • News
  • Politics
  • Sports
  • SPORTS
  • TV
  • Uncategorized
  • World
  • ब्रेकिंग न्यूज़
©2026 thekhabarbox.com | Design: Newspaperly WordPress Theme