
IT Stock Rally Today: शेयर बाजार में गिरावट जारी है, लेकिन आईटी शेयरों में पैसे लगाने वालों की चांदी है, टीसीएस से लेकर इंफोसिस तक तमाम आईटी स्टॉक तूफानी रफ्तार के साथ कारोबार कर रहे हैं.शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली है,
विदेशों से मिल रहे निगेटिव संकेत
शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली है. विदेशों से मिल रहे निगेटिव संकेतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी टूटकर ओपन हुए और लगातार रेड जोन में कारोबार कर रहे हैं, लेकिन इस गिरावट के बीच आईटी कंपनियों के शेयर गदर मचाकर अपने निवेशकों को तगड़ी कमाई करा रहे हैं. टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस (TCS) से लेकर इंफोसिस (Infosys), एचसीएल टेक (HCL Tech), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) जैसे स्टॉक्स तूफानी तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं.
सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट जारी
सबसे पहले शेयर बाजार पर नजर डालते हैं, तो मंगलवार को Share Market की ओपनिंग गिरावट के साथ हुआ. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स बीते कारोबारी दिन सोमवार को 500 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 74,267 के लेवल पर बंद हुआ था, और मार्केट ओपन होने पर ये और भी फिसलकर 73,945 पर खुला. वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी इंडेक्स भी लाल निशान पर खुलने के बाद करीब 140 अंक फिसल गया.
Nifty IT Index
शेयर बाजार में गिरावट के बाद भी निफ्टी आईटी इंडेक्स (Nifty IT Index) लगातार चढ़ रहा है, ये मंगलवार को करीब 3% चढ़कर 30,680.75 पर पहुंच गया. वहीं इससे पिछले तीन कारोबारी दिनों में इसमें लगभग 6% का उछाल देखने को मिला है.

इन आईटी शेयरों में जोरदार तेजी
TCS Stock: आईटी स्टॉक रैली पर नजर डालें, तो बीएसई की लार्जकैप कंपनियों में शामिल TCS Share ओपनिंग के साथ ही 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर 2444 रुपये पर पहुंच गया, इस तेजी के चलते टाटा ग्रुप (Tata Group) की इस कंपनी की मार्केट वैल्यू बढ़कर 8.81 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई.
IT शेयरों में इतनी तेजी क्यों
शेयर बाजार टूटने के बाद भी आईटी शेयरों में हालिया दिनों में आई तेजी के पीछे के कारणों की बात करें तो AI पर खर्च को लेकर आशावाद और मजबूत डिमांड सबसे ऊपर है. अमेरिका में क्लाउड सॉफ्टवेयर कंपनी स्नोफ्लेक ने उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं.
Mphasis Stock
आईटी सेक्टर की अन्य कंपनियों में ये स्टॉक भी शामिल है, जिसमें जोरदार 5 फीसदी के आसपास की तेजी देखने को मिली है. ये शेयर शुरुआती कारोबार के दौरान ही उछलकर 2430.50 रुपये पर जा पहुंचा और इसका मार्केट कैप 46070 करोड़ रुपये हो गया.
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,समाप्त,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,